बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवक को कुचल दिया. हादसे में तीनों युवक बुरी तरह से घायल हुए हैं. घायल अवस्था में तीनों युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र की है. घायल तीनों विभाग की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बोगी सदा संजय सदा एवं रविंद्र कुमार के रूप में की गई है.
इस घटना के संबंध में घायल रविंद्र कुमार ने बताया है कि तीनों युवक अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंझौल से अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया. हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों युवक मोटरसाइकिल से नीचे फेंका गया. इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं घायल अवस्था में तीनों युवक को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां दो युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.
फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी है. मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरी मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. उधर शिवहर जिले में फतेहपुर थाना क्षेत्र के पीएचसी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी. इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के भोरहां गांव निवासी ऋषि राज के रूप में हुई है. वह वी-मार्ट मॉल में काम करता था और काम करने के बाद घर लौट रहा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया है. पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है.
बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवक को कुचल दिया. हादसे में तीनों युवक बुरी तरह से घायल हुए हैं. घायल अवस्था में तीनों युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र की है. घायल तीनों विभाग की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बोगी सदा संजय सदा एवं रविंद्र कुमार के रूप में की गई है।
इस घटना के संबंध में घायल रविंद्र कुमार ने बताया है कि तीनों युवक अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंझौल से अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया. हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों युवक मोटरसाइकिल से नीचे फेंका गया. इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
वहीं घायल अवस्था में तीनों युवक को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां दो युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. ये भी पढ़ें- बक्सर-टाटा एक्सप्रेस के जनरल बोगी में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी है. मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरी मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. उधर शिवहर जिले में फतेहपुर थाना क्षेत्र के पीएचसी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी.
इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के भोरहां गांव निवासी ऋषि राज के रूप में हुई है. वह वी-मार्ट मॉल में काम करता था और काम करने के बाद घर लौट रहा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया है. पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है.





