राहुल गांधी पर FIR, कांग्रेसियों में आक्रोश

यह प्रदर्शन उस एफआईआर के विरोध में किया गया, जो कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दरभंगा में दर्ज की गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कार्रवाई राजनैतिक दुर्भावना से प्रेरित है और इसका उद्देश्य राहुल गांधी की लोकप्रियता को दबाना है।

- Advertisement -

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू ने किया। कार्यकर्ताओं ने “नीतीश मुर्दाबाद” और “तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारों के साथ सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। मौके पर स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति भी देखी गई, मगर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

- Advertisement -

छात्रों से संवाद अपराध कैसे: करण पप्पू

प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “राहुल गांधी देश के युवाओं से संवाद कर रहे हैं, उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। यह किसी भी लोकतंत्र का हिस्सा है। मगर उनकी लोकप्रियता से डरकर भाजपा और जदयू की सरकार उन पर फर्जी मुकदमे करवा रही है।”