Featured

अंतिम निर्वाचक सूची के प्रकाशनों उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक

अंतिम निर्वाचक सूची के प्रकाशनों उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक

 

 

बिहार विधान परिषद 05 दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन सूची की तैयारी के क्रम में अंतिम निर्वाचक सूची के प्रकाशन के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 05 दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दरभंगा जिला में कुल मतदाता 34 हजार 608 है, जिनमें 25 हजार 99 पुरुष मतदाता तथा 9 हजार 505 महिला मतदाता तथा 04 थर्ड जेंडर शामिल है।

05 दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा जिला अंतर्गत कुल मतदाता 2901 है,जिनमें पुरुष मतदाता 02 हजार 228 तथा महिला मतदाता 673 है।

जिलाधिकारी द्वारा दावा आपत्ति निष्पादन के उपरांत तैयार अंतिम निर्वाचक सूची की एक प्रति सभी राजनीतिक दलों केप्रतिनिधियों को को उपलब्ध कराया ।

बैठक में बताया गया की अंतिम निर्वाचक सूची का प्रकाशन किया गया है,सभी विनिर्दिष्ट स्थलों पर कर दिया गया है, यह निर्वाचक सूची संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय,निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध है,जिसका अवलोकन कोई भी व्यक्ति कर सकता है।

बैठक में सहायक समाहर्ता के. परीक्षित,उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

राजनीतिक दलों की ओर से राहुल कुमार कर्ण,मुकुंद चौधरी,रामदेव राय एवं सत्यनारायण पासवान आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *