Monday, April 20, 2026
Homeजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हनुमाननगर एवं केवटी अंचल के राजस्व कार्यों हुई...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हनुमाननगर एवं केवटी अंचल के राजस्व कार्यों हुई समीक्षा

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में हनुमाननगर एवं केवटी अंचल के अंतर्गत संचालित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान दाखिल-खारिज,परिमार्जन,भूमि मापी, अभियान बसेरा,आधार सीडिंग एवं राजस्व वसूली आदि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी हनुमाननगर एवं केवटी को निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें जिससे आम जनता को समयबद्ध सेवाएं प्राप्त हो सकें।

उन्होंने अंचलाधिकारी को रिवर्ट किए गए आवेदनों को सत्यापन कर लेने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने राजस्व कर्मचारी को रिवर्ट किए गए आवेदन में रैयतों से मिलकर आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की अनावश्यक रूप से रैयतों का आवेदन रिवर्ट नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आवेदन कम से कम रिजेक्ट हो अंचलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगेl

उन्होंने राजस्व वसूली की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि बड़े बकायेदारों की पहचान कर उन्हें नोटिस निर्गत करें तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने लगान वसूली के लिए कैंप लगाने का निर्देश राजस्व कर्मचारियों को दिया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समाज कल्याण विभाग की सभी प्रमुख योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में विशेष रूप से बैटरी चालित मोटर ट्राईसाइकिल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए। इसके लिए प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर (कैंप) आयोजित कर लाभुकों का चयन एवं लाभ वितरण सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में सहायक समाहर्ता सह अंचलाधिकारी हनुमाननगर के परीक्षित,अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,डीसीएलआर सदर संजीत कुमार,अंचलाधिकारी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular