Featured

समस्तीपुर में करंट लगने से किशोर घायल:गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर, खेत जाते समय 11 हजार वोल्ट के तार से लगा झटका।

समस्तीपुर में करंट की चपेट में आने से 16 साल का लड़का घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान मोहम्मद तनवीर के पुत्र दिलशान के तौर पर हुई है। आठवीं क्लास में पढ़ता है। पांच भाई-बहन है। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ गांव की है।

मां ने बताया कि दिलशान अपना खेत देखने के लिए घर से निकला था। रास्ते में अचानक 11000 वोल्ट का तार टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में वो गया। खेत में काम कर रहे आसपास के लोगों ने शोर मचाया और बिजली विभाग को सूचना दी। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद पहले उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल भेज दिया।

आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर संतोष कुमार झा ने बताया कि किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज जारी है। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी सर्वेश कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच के लिए 112 की पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलता है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *