सहरसा: जिलाधिकारी वैभव चौधरी सह, प्रभारी आयुक्त,कोशी प्रमंडल क अध्यक्षता मे जिलांतर्गत शहरी क्षेत्र में परिचालित ऑटो रिक्शा,ई रिक्शा के व्यवस्थित परिचालन, नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत जाम की समस्या से निपटने हेतु किए जा रहे प्रयास एवं कार्ययोजना के संबंध में समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की व्यवस्थित परिचालन निमित तैयार की गई प्रस्तावित कार्ययोजना अंतर्गत रूट मैपिंग में मार्गो की संख्या और वाहनों की संख्या अपने रंग के अनुसार निर्धारित की गईं है। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु शंकर चौक से चांदनी चौक तक सड़क निर्माण की तत्काल आवश्यकता है,इस हेतु नगर आयुक्त को आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।