महिला परिधान के लिए बेगूसराय में कंपनी लगेगी, 750 को सीधे रोजगार।
देश के विभिन्न राज्यों में महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले कपड़े के निर्माण के लिए बेगूसराय में टेक्सटाइल कंपनी लगेगी। इससे 8750 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसमें 750 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही बेगूसराय के आसपास रहने वाले 22 हजार बुनकर और फुटकर विक्रेताओं को भी फायदा होगा। टेक्सटाइल कंपनी का निर्माण आदित्य बिड़ला समूह द्वारा किया जाएगा। जो 2026 में बन कर तैयार हो जाएगा।
96000 वर्गफीट में बनने वाले कंपनी में पहले चरण में 35 करोड़ रुपए खर्च होगा। बियाडा ने यूनिट स्थापना के लिए आदित्य बिड़ला समूह को जमीन आवंटित कर दिया है। इसके बाद संबंधित कंपनी आंतरिक स्ट्रेचर का निर्माण कर रही है। आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड द्वारा बेगूसराय के इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में यूनिट स्थापित हो रहा है।
यह यूनिट प्लग एंड प्ले योजना के तहत हो रहा है। जिसका बाहरी ढांचा, बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य सुविधा सरकार द्वारा बना करके दी जा रही है।
आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड द्वारा स्थापित यूनिट में लेनिन, कॉर्टन, ट्वीट, डेनिम, ऊलेन के 300 से अधिक तरह के धागे का इस्तेमाल होगा। इसमें शेरपा, अजीत, एकेएच, वाई, पीए, रासी कॉटन के साथ ही हिर्सुटम, बारबाडेंस, आर्बोरियम, हर्बेशियम सहित अन्य कॉटन के धागे का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही हॉलैंड लिनन, आयरिश लिनन, स्टोन वाश लिनन, कैम्ब्रिक लिनन, कसाई का लिनन, चादरें लिनन, तौलिया लिनन, मेलेंज वीव लिनन, बर्ड्स आई लिनन, सूटिंग लिनन, बेल्जियम लिनन सहित अन्य मुद्दे पर काम किया जा रहा है।
लेनिन, कॉर्टून, ट्वीट, डेनिम, ऊलेन कपड़े का निर्माण होगा
बेगूसराय में स्थापित कंपनी में लेनिन, कॉर्टून, ट्वीट, डेनिम, ऊलेन कपड़े का निर्माण होगा। इससे महिलाओं के पारंपरिक परिधान यानि साड़ी, लंहगा, चुनरी, सलवार-शूट, कुर्ता सहित अन्य कपड़े बनाए जाएंगे। इसके साथ ही फैशन के मुताबिक सांस्कृतिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कपड़े की डिजाइन तैयार की जाएगी। जिससे कपड़ा पहनने के बाद स्थानीय संस्कृति, परंपरा, विशेष पहनाव की छवि दिखाई दे।
बिहार में मिनिमम गवर्नमेंट-मैक्सिमम गवर्नेंस के सिद्धांत पर कार्य कर रहे हैं। इसमें बिहार में निवेश करने वाले कंपनियों को कई सुविधाएं दी जा रही है। प्लग एंड प्ले योजना के तहत कंपनियों को सुविधायुक्त जगह उपलब्ध कराई जा रही है। इससे यूनिट शुरू होने में आसानी होगी। आदित्य बिड़ला समूह द्वारा टेक्सटाइल यूनिट शुरू होने से रोजगार के साथ ही बिहार के विभिन्न क्षेत्र कपड़े उत्पादन का हब भी बनेगा। -नीतीश मिश्रा, उद्योग मंत्री, बिहार
