Featured

दरभंगा डीआईजी ने मधुबनी पुलिस केंद्र का निरीक्षण किया:चुनाव तैयारियों की समीक्षा, एसपी योगेंद्र कुमार भी रहे मौजूद।

चुनाव तैयारियों की समीक्षा, एसपी योगेंद्र कुमार भी रहे मौजूद।
निरीक्षण करती हुई डीआईजी स्वप्ना गौतम।
दरभंगा प्रमंडल की डीआईजी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने शनिवार शाम को मधुबनी-पंडौल मुख्य मार्ग स्थित पुलिस केंद्र मधुबनी का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

डीआईजी मेश्राम ने चुनाव से संबंधित सभी कार्य पंजियों की गहन जांच की। उन्होंने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था बनाए रखने, मतदाताओं में विश्वास पैदा करने और भयमुक्त माहौल में मतदान सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया। साथ ही, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों को चिह्नित कर उन पर निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार सहित जिले के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *