दरभंगा के पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई:पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद, 9 में से 7 पर कार्रवाई के आदेश।
पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद, 9 में से 7 पर कार्रवाई के आदेश।
शिकायत सुनते पुलिस अधिक्षक जगुनाथ रेड्डी ।
दरभंगा के पुलिस कार्यालय में गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने जनसुनवाई की। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित पदाधिकारियों को 7 दिन के भीतर वैधानिक प्रक्रिया के तहत समाधान करने का निर्देश दिया।
जनसुनवाई में कुल 9 शिकायतें दर्ज की गईं। नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर और सदर-2 से संबंधित शिकायतें मिलीं। इसके अलावा बिरौल थाना, महिला थाना, साइबर थाना, जाले थाना और नगर थाना से एक-एक शिकायत दर्ज की गई।
एसएसपी ने पिछली जनसुनवाई में आई शिकायतों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। एसएसपी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। यह प्रक्रिया आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।
