Featured

नवादा हैंडबॉल की टीम बेगूसराय रवाना।

नवादा राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने के लिए नवादा की टीम शुक्रवार को बेगूसराय रवाना हुई। यह प्रतियोगिता गंगा ग्लोबल पब्लिक स्कूल, रमजानपुर में 4 से 6 जुलाई तक चलेगी। जिला के वरीय कोच और शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि टीम का चयन 2 जुलाई को हरिशचंद्र स्टेडियम, नवादा में ट्रायल के माध्यम से किया गया। टीम में अमन कुमार को कप्तान और अनोज कुमार को उपकप्तान बनाया गया है।

 

अन्य खिलाड़ियों में सुमन कुमार, राहुल कुमार, विकास कुमार, पवन कुमार, गौतम कुमार, गौरव कुमार, रौशन कुमार, अमित कुमार, कुंदन कुमार और सूफी रसूल शामिल हैं। टीम के साथ कोच अभिषेक कुमार भी रवाना हुए हैं। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर बिहार राज्य सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन किया जाएगा, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी। नवादा जिले में हैंडबॉल खेल की गहरी पैठ है। 1994 से हरिशचंद्र स्टेडियम में सुबह-शाम नियमित अभ्यास होता है।

 

इसी का नतीजा है कि नवादा के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतते आ रहे हैं। कई सीनियर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुके हैं। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। नवादा के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से न सिर्फ जिले, बल्कि बिहार और देश का भी नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *