Featured

मुहर्रम के पहले कुरमा में अतिक्रमण हटवाया गया धोरैया।

मुहर्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को धोरैया प्रखंड के विभिन्न मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

 

धोरैया थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में यह मार्च निकला। फ्लैग मार्च धोरैया बाजार से शुरू हुआ। इसके बाद कुर्मा, करहरिया, सगुनिया, बट़सार होते हुए गादीचक पहुंचा। वहां से लौटकर धोरैया-पुनसिया मुख्य मार्ग में भी मार्च किया गया। इसके अलावा धोरैया-पंजवारा मुख्य मार्ग पर चलना और आसपास के गांवों में भी फ्लैग मार्च हुआ।

 

मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक मनाएं। पुलिस भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया।

 

धोरैया मुहर्रम के पहलाम को लेकर कुरमा में शुक्रवार को प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी। सीओ श्री निवास सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल और जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। कंट्रोल रूम के निर्माण स्थल को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

 

कुछ अन्य अस्थाई अतिक्रमण भी हटाए गए। सुरक्षा को देखते हुए मिर्चीनी नदी पर बने पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कराई गई। ताकि कोई पुल से नीचे न गिर सके। हाट परिसर स्थित मंदिर के पास भी बैरिकेडिंग की गई। मौके पर स्थानीय मुखिया दीनबंधु दीनानाथ, पंचायत समिति सदस्य भोला साह, धनंजय मोदी, गिरीश पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *