Featured

बिहार थाना में समाधान दिवस का आयोजन:26 में से 7 मामलों का मौके पर निस्तारण।

थाना समाधान दिवस। उन्नाव के बीघापुर तहसील क्षेत्र के थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

 

थाना बारासगवर में उपजिलाधिकारी रणवीर सिंह ने सुनवाई की। बीघापुर में नायब तहसीलदार और थाना बिहार में तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। थाना बिहार में 26 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इनमें से सात मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के लिए अधिकारियों ने कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर स्थलीय निरीक्षण कर समाधान का निर्देश दिया। ग्राम विरवारा जमीपुर के अमित कुमार ने घर के सामने घूरा डालने की शिकायत की।

 

अन्य लोगों ने भूमि विवाद, रास्ता रोकने और पारिवारिक कलह से जुड़े मामलों में प्रार्थनापत्र दिए। तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने बताया कि थाना समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। इससे फरियादियों को थाने या तहसील के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *