Saturday, April 25, 2026
Homeबिहार में बड़ा हादसा, सुपौल में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, यात्रियों में...

बिहार में बड़ा हादसा, सुपौल में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, यात्रियों में मची चीख-पुकार।

- Advertisement -

सुपौल:बिहार के सुपौल जिले के निर्मली से सटे मधुबनी जिले के भुतहा-झिटकी के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. घटना आज शनिवार की सुबह एनएच-27 की है. पटना से अररिया के सिकटी जा रही यात्रियों से भरी बस की एनएच पर खड़े ट्रक से टक्कर हो गई. इस हादसे में बस में सवार चालक-खलासी सहित सभी यात्री घायल हो गए हैं.

- Advertisement -

सड़क हादसे में आधा दर्जन की हालत गंभीर:सभी घायलों को स्थानीय और अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली के कर्मियों की मदद से इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. प्रदीप कुमार और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया. इनमें गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है.

- Advertisement -

20 से अधिक यात्री जख्मी 

यात्रियों ने बताया कैसे हुआ हादसा:बता दें कि घटना मधुबनी जिले के भुतहा-झिटकी के बीच फोरलेन पर सुबह लगभग 6 बजे हुई. वहीं घायल यात्रियों ने बताया कि बस मालिक और चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. पटना से बस खुलने का समय शाम 5 बजे है, लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए बस को रात लगभग 11 बजे खोला गया.

“ये घटना बस के खलासी और चालक की लापरवाही के कारण हुई है. यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए बस को रात लगभग 11 बजे खोला गया. जिसके बाद तेज रफ्तार बस ने एनएच पर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी.”-यात्री

सुपौल में खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर

क्या कहता है खलासी:बस के खलासी का कहना है कि चालक को नींद आ गई थी, जिसके बाद उसने एनएच पर खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. वहीं इस हादसे में कई लोग घायल हो गये हैं. जिसमें कुछ बच्चे और बुजुर्ग महिला भी शामिल है. अधिकतर घायल यात्री अररिया जिले के हैं और कुछ पटना, छपरा और सुपौल जिले के भी इसमें शामिल है.

“बस चलाने के दौरान चालक की आंख लग गई और सुबह करीब 6 बजे बस एनएच पर खड़ी एक ट्रक से टकरा गई. इस घटना में 20 लोग घायल हो गये हैं.”-बस का खलासी

पटना से अररिया जा रही थी यात्री बस

घायल यात्रियों की लिस्ट जारी:घायल यात्रियों में सुपौल के करजाइन निवासी 26 वर्षीय ज्योति कुमारी, 7 वर्षीय कार्तिक कुमार, अररिया के 26 वर्षीय गॉड कुमार, 25 वर्षीय पूजा कुमारी और गंभीर रूप से घायल यात्रियों में पटना निवासी 56 वर्षीय राजेन्द्र महतो, 28 वर्षीय सूरज कुमार, 60 वर्षीय पारो देवी, 60 वर्षीय पुनिया देवी, छपरा निवासी 35 वर्षीय नीरज प्रसाद, अररिया का 19 वर्षीय एमडी शहनाज, करजाइन निवासी 29 वर्षीय अजय कुमार और अन्य लोग शामिल है.

एनएचआई ने रास्ते से वाहने को हटाया: घटना की जानकारी मिलने के बाद मधुबनी और सुपौल पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं एनएचआई द्वारा आवागमन को सुगम करने के लिए हाइवे से दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहन को हटाया जा रहा है.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular