Featured

“तेजस्वी यादव बिहार के लिए काला धब्बा”:डिप्टी CM विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष को बताया अराजकता का युवराज, कहा- सत्ता में आने का सपना देख रहे।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। डिप्टी CM ने उन्हें जंगलराज और अराजकता का युवराज बताया है।

उन्होंने तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह परिवार बिहार के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रहा है। इस परिवार की पहचान अपहरण, हत्या, बलात्कार और लूट के उद्योग से जुड़ी हो। यह परिवार वह अब भी सत्ता में आने का सपना देख रहा है।

गरीबों की कमाई से चार्टर्ड में जन्मदिन मनाते हैं तेजस्वी

तेजस्वी यादव का व्यवहार न केवल राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ है, बल्कि उनके पिता लालू यादव की भाषा शैली भी हमेशा अमर्यादित रही है। विजय सिन्हा ने कहा, “जिस व्यक्ति ने गरीबों की कमाई से परिवारवाद की संपत्ति खड़ी की हो, जो चार्टर्ड फ्लाइट से बर्थडे मनाता हो, वह बिहार की जनता का हितैषी नहीं हो सकता।”

उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव ने बार-बार सनातन धर्म और सांस्कृतिक मूल्यों का अपमान किया है। नेता प्रतिपक्ष ने जातीय उन्माद फैलाने का काम किया है, जिससे बिहार की सामाजिक एकता को गहरी चोट पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने को लेकर भी विजय सिन्हा ने कड़ी आपत्ति जताई।

चार्टर्ड प्लेन में तेजस्वी के बर्थडे मनाने का फोटो हुआ था वायरल।
घोटालेबाज का पुत्र है तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव को “घोटालेबाज के पुत्र” बताते हुए आरोप लगाया कि उनके परिवार ने चारा घोटाले से लेकर जमीन घोटाले और अलकतरा घोटाले तक कई भ्रष्टाचार के मामलों में बिहार को कलंकित किया है। तेजस्वी यादव जैसे लोग बिहार के लिए काला धब्बा हैं। अब समय आ गया है कि बिहार की जनता इनसे हमेशा के लिए मुक्ति पाए। इस प्रकार की मानसिकता ने ही राज्य को अराजकता की गर्त में धकेला है।

तेजस्वी ने PM को बताया था पॉकेटमार प्रधानमंत्री

दरअसल, PM मोदी कल बिहार दौरे पर थे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने उनपर जमकर बोला था। उन्होंने कहा था कि हम लोगों को पॉकेटमार प्रधानमंत्री और अचेत मुख्यमंत्री नहीं चाहिए। PM मोदी टेलीप्रॉन्पटर पढ़कर भाषण देते हैं ऐसे उन्हें कुछ नहीं आता। उनके भाषण में कोई कंटेंट नया नहीं था, वही पुराना घिसा पिटा भाषण दे रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *