Featured

थाना इंचार्ज की कुर्सी पर बैठ कर बनाया रील:बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाने का वीडियो वायरल, हथियार के साथ बदमाश अरेस्ट।

बेगूसराय के थाने में एक युवक ने रील बनाया है। ये अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक सारी हदों को पार करते हुए थाना इंचार्ज के कार्यालय में घुस गया। उनकी कुर्सी पर बैठकर वीडियो बनवाया।

मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है। युवक कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है और अपने पैर को भी टेबल पर रखा है। हालांकि, वह तुरंत उठ गया। इसने ऑफिस में घूम-घूम कर वीडियो बनाया। वायरल वीडियो में उसकी सारी करतूत को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

थाने में बना वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही गुरुवार की रात पुलिस एक्शन में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी अरविंद कुमार महतो का बेटा अभिषेक बराबर सेटिंग के नाम पर थाना आते रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *