Featured

पूर्व पंचायत समिति सदस्य की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:सहरसा पुलिस ने किया अरेस्ट, अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

सिमरी बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के चिडै़या थाना अन्तर्गत पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजय प्रसाद सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी राजो चौधरी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तकनीकी अनुसंधान और मानवीय आसूचना के आधार पर की गई।

घटना 3 जून 2025 को साम्हरखुर्द गांव में हुई थी। अज्ञात अपराधियों ने विजय प्रसाद सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी की शिकायत पर चिडैया थाने में मामला दर्ज किया गया।

एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बख्तियारपुर थाना में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया था।

सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। चिडै़या थानाध्यक्ष कुंदन कुमार और प्रपुअनि राहुल कुमार की टीम अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। पीड़ित परिवार ने अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *