Featured

बिहार से पैसे निकालकर लौट रही महिला से लूट:देवरिया में अपाची सवार दो बदमाशों ने 85 हजार रुपए और मोबाइल छीना।

थाना श्रीरामपुर। देवरिया के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र की बासोपट्टी निवासी रिंकी देवी के साथ लूट की घटना सामने आई है। रिंकी देवी बिहार के सिवान जिले के मैरवा स्थित एक बैंक से पैसे निकालकर वापस आ रही थीं।

 

रास्ते में अपाची बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया। पीड़िता के अनुसार पर्स में 85 हजार रुपए, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात थे। घटना के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। रिंकी देवी ने तुरंत श्रीरामपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *