Thursday, April 30, 2026
Homeबेगूसराय में परिवार पर टूटा कुदरती कहर, सेल्फी लेने के दौरान ठनका...

बेगूसराय में परिवार पर टूटा कुदरती कहर, सेल्फी लेने के दौरान ठनका गिरने से युवती की मौत।

- Advertisement -

ठनका गिरने से 18 वर्षीय मुस्कान की मौत

यह सेल्फी मृतक युवती के जीवन की आखिरी सेल्फी साबित हुई, जिसकी जद में उसकी बहनें और मां भी आ गई। घटना चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी वार्ड नंबर 9 की है। मृतक की पहचान उक्त निवासी सूरज सहनी की 18 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है।

युवती की मां और बहनें घायल

घटना के संबंध में बहन शीतल कुमारी ने बताया कि, वो लोग घर में थे। जबकि उनकी चाची और अन्य बहने खेत में गेहूं की कटी फसल को समेटने के लिए गए हुए थे। गेहूं की फसल को समेटने और ठकने के बाद युवती गेहूं की बोझ के साथ सेल्फी लेने लगी तभी ठनका की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वही उसकी चाची और दो अन्य बहनें मामूली रूप से घायल हो गई।

- Advertisement -

बिहार में 50 से अधिक लोगों की मौत

गुरुवार की शाम घटी इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई में जुट गई। वही इस मौत के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जिले में कई मौतें हो चुकी हैं। वहीं, पूरे प्रदेश में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular