बिहार में अगले 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट।
22 जून यानी रविवार को राज्य के पूर्णिया, कटिहार, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, नवादा, शेखपुरा और मधेपुरा जिलों में भी मूसलाधार बारिश दर्ज की जा सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है। इसलिए जिला प्रशासन ने निचले इलाकों और बाढ़ संभावित जगहों पर रहने वालों को सतर्क रहने को कहा है। बारिश के बाद नदियों का जल्द स्तर बढ़ सकता है और सड़कों पर पानी जमा होने की संभावना है। झारखंड में हो रही भारी बारिश का असर बॉर्डर से सटे बिहार के लोगों पर भी पड़ा है।
