Featured

समस्तीपुर में बारिश की वजह से योग में देरी:केंद्रीय स्कूल में कमरे के अंदर हुआ कार्यक्रम; BJP MLC बोले-योगा से जवान रह सकते हैं।

समस्तीपुर में विश्व योग दिवस के मौके पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शहर के पटेल मैदान के अलावा सरकारी संस्थान और केंद्रीय विद्यालयों में योग अभ्यास का आयोजन किया गया।
हालांकि, बारिश की वजह से जगह-जगह कार्यक्रम में देरी हुई। भाजपा की ओर से शहर के पटेल मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि अगर लोग दिनचर्या में योग को शामिल करें, तो वह हमेशा स्वस्थ और जवान रह सकते हैं। लोग को नियमित रूप से योग करना चाहिए। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक शांति और सामाजिक सद्भाव का भी आधार है। डॉ. तरुण ने स्वस्थ जीवन के लिए सभी को योग अपनाने का आग्रह किया। पटेल मैदान में योग शिविर।
पटेल मैदान में योग शिविर। योग जीवन का प्रमुख आधार जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने कहा कि योग जीवन का प्रमुख आधार है, आज के भाग दौड़ वाले जिंदगी में योग करने से जीवन में मानसिक शांति मिलती है। जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने कहा कि योग समाज के प्रत्येक तबकों को जोड़ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ने का काम किया है। केंद्रीय स्कूल में कराया गया योग का अभ्यास रेलवे परिसर स्थित केंद्रीय स्कूल में योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हालांकि बारिश की वजह से कार्यक्रम को कमरे के अंदर कराया गया, जिस कारण काम में देरी हुई। केन्द्रीय स्कूल में योग शिविर।
केन्द्रीय स्कूल में योग शिविर स्कूल के प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि योगानुशासन महर्षि पतंजलि ने अपने योग सूत्र में इसकी व्याख्या की है। उन्होंने बताया है कि जीवन में मूल रूप से अनुशासन का बड़ा महत्व है।
स्वयं योग करके नित्य योग करने पर बल दिया। मौसम अनुकूल होने को ईश्वर की कृपा प्रसाद अनिल कुमार गुप्ता ने बताया। निगम तिवारी ने अष्टांग योग के महत्व को समझाया। चंद्रशेखर त्रिपाठी, सन्तोष कुमार,राम प्रवेश यादव ने योग स्थल को योगानुकूल साथ सज्जा में सहयोग किया। बच्चों ने योग को हृदयंगम करते हुए आमोद प्रमोद का अनुभव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *