Monday, April 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेश-बिहार समेत कई राज्यों में लू, तेज हवाएं और उमस बढ़ाएगी...

उत्तर प्रदेश-बिहार समेत कई राज्यों में लू, तेज हवाएं और उमस बढ़ाएगी मुश्किलें।

- Advertisement -
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 मई से कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और लू का अलर्ट जारी किया है। आज यानी 16 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसी तरह छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बिजली की गरज के साथ तेज हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं। 

बिहा-यूपी के मौसम का हाल 
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 16 मई को बिहार, झारखंड और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गर्मी के मोर्चे पर यूपी-बिहार के साथ पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में लू परेशानी का कारण बन सकती है।  उत्तर प्रदेश में रात के दौरान मौसम गर्म रह सकता है।

कल कैसा रहेगा मौसम 
भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान को मानें तो 17 मई को  बिहार, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान बिहार में तेज हवाओं की रफ्तार  50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक जा सकती है। इसी तरह छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। हालांकि राज्यों में हवा की रफ्तार – 30-40 किमी प्रति घंटा, दूसरे राज्यों से कम रहेगी।

- Advertisement -

कई राज्यों में लू और आर्द्र मौसम के आसार 
17 मई को भी गर्मी कई राज्यों के लोगों को परेशान करती रहेगी। IMD ने पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में लू की संभावना जताई है। वहीं, बिहार और ओडिशा में मौसम गर्म और आर्द्र रह सकता है।

- Advertisement -

तापमान में होगा उतार चढ़ाव 
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली जैसे उत्तर भारत के कई राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। उत्तर-पश्चिम भारत में शामिल राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के अधिकतम तापमान में आने वाले तीन दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।  बिहार और झारखंड में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन, इसके बाद के तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल दिखा सकता है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular