Featured

मुंबई में समस्तीपुर के युवक की मौत:चार मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिरने से हादसा।

समस्तीपुर के युवक की मुंबई में चार मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिरने से मौत हो गई। भाई के साथ चप्पल बनाने के कारखाने में काम करता था। दिसंबर में शादी होनी थी। होली के बाद काम करने गया था।

मृतक पंकज कुमार राम(23) विभूतिपुर के माधोपुर वार्ड नंबर-12 का रहने वाला था। गुरुवार को शव घर पहुंचा। शव देखते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

डेड बॉडी देखते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई।
डेड बॉडी देखते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई।
5 साल से मुंबई में काम करता था

परिजनों ने बताया कि पंकज पिछले 5 साल से मुंबई में रहकर काम करता था। घर में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थी। होली में छुट्‌टी पर घर आया था। काफी मेहनती था। एक झटके में सबकुछ खत्म हो गया।

जांच में जुटी पुलिस वहीं, विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि मुंबई पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव भेज दिया है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। परिजनों से भी बात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *