Featured

प्रधानमंत्री 4 अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी:रेलवे की 5385 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, यात्री सुविधाओं का होगा विस्तार।

समस्तीपुर में पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को समस्तीपुर रेलवे मंडल में पड़ने वाले मोतिहारी पहुंच रहे हैं। जहां से वे 7,204 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में 5385 करोड़ की समस्तीपुर रेलवे मंडल की विभिन्न योजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री चार अमृत भारत ट्रेन के परिचालन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने गुरुवार को समस्तीपुर में संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री रेलवे, सड़क, सूचना प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास और मत्स्य पालन मंत्रालयों के अंतर्गत कुल 7,204 करोड़ की लागत से विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे।

पीसी मौजूद रेलवे अधिकारी।

समस्तीपुर से दरभंगा 585 करोड़ रुपए खर्च होंगे

इस मौके पर समस्तीपुर रेलवे मंडल की 5,385 करोड़ की योजनाएं शामिल है जिसके तहत दरभंगा-नरकटियागंज (256 किमी) रेलखंड के दोहरीकरण का शिलान्यास करेंगे। जिस पर 4,079 करोड़ रुपए खर्च होंगे। दरभंगा-थलवारा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर (26 किमी) के दोहरीकरण का उद्घाटन करेंगे। योजना पर समस्तीपुर से दरभंगा 585 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं।

भटनी-छपरा ग्रामीण रेल खंड (114 किमी) में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य का शिलान्यास करेंगे। जिस पर 153 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

जानकारी देते डीआरएम।

ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का उद्घाटन

भटनी-छपरा खंड में ट्रैक्शन सिस्टम उन्नयन कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस योजना पर 232 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

समस्तीपुर-बछवाड़ा रेल खंड (34 किमी) में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का उद्घाटन करेंगे। इस योजना पर 53 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेनों के अनुरक्षण के लिए पटना में रख-रखाव ढांचा का विस्तार 283 करोड़ की लागत से किया जाएगा।

चार अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

डीआरएम बिना श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। पटना-नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार (दिल्ली), दरभंगा-लखनऊ (गोमतीनगर) मालदा टाउन-लखनऊ (गोमतीनगर) के बीच अमृत भारत ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स-सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की योजनाओं पर 63 करोड़ रुपए

STPI, पटना की मॉडर्न इन्कयूबेशन सुविधा का उद्घाटन किया जाएगा। इस योजना पर 53 करोड़ रुपए खर्च हुए। डीआरएम ने बताया कि दरभंगा में आईटी/ITES/ESDM स्टार्टअप के लिए नया STPI सेंटर के निर्माण पर 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सड़क परिवहन-राजमार्ग मंत्रालय- 1,173 करोड़

NH-319 (पुराना NH-30) के आरा बायपास (असनी से बावनपली) का शिलान्यास होगा। इसपर 138 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

NH-319 के पररिया से मोहनिया खंड का उद्घाटन। 828 करोड़ रुपए खर्च हुए।

NH-333C में सरवन से चकाई तक 2-लेन सड़क का उद्घाटन। इसपर 110 करोड़ रुपए लगे हैं।

NH-31 में मनिया से लाभा तक 2-लेन सड़क का उद्घाटन। इसपर 97 करोड़ लगे हैं।

ग्रामीण विकास मंत्रालय- ₹562 करोड़

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 40,000 लाभार्थियों को ₹162 करोड़ की राशि का वितरण।

दीनदयाल अंत्योदय योजना (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के अंतर्गत 61,500 स्वयं सहायता समूहों को ₹400 करोड़ की कम्युनिटी फंडिंग।

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय- 21 करोड़ रुपए

बिहार राज्य में PMMSY के अंतर्गत मत्स्य पालन और जलीय कृषि परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। डीआरएम ने कहा कहा कि यह आयोजन समस्तीपुर मंडल के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *