Saturday, June 27, 2026
Homeमधुबनी में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 68 लीटर शराब बरामद:एक तस्कर गिरफ्तार;...

मधुबनी में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 68 लीटर शराब बरामद:एक तस्कर गिरफ्तार; दूसरा फरार।

- Advertisement -

मधुबनी नगर थाना पुलिस ने चावच्चा चौक के पास आज सुबह गश्त के दौरान शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक कार से 68 लीटर शराब बरामद की है। इसमें 24 लीटर विदेशी शराब और 44 लीटर बीयर शामिल है। जब्त शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

- Advertisement -

एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

- Advertisement -

पुलिस ने कार में सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गदियानी निवासी सोनू राम के रूप में हुई है। दूसरा तस्कर मौके से फरार हो गया। पूछताछ में सोनू ने बताया कि वह शराब की खेप गदियानी निवासी राजा साह को पहुंचाने जा रहा था।

- Advertisement -

मामले की जांच में जुटी पुलिस

नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि राजा साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस फरार तस्कर और अन्य शराब कारोबारियों की पहचान कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब कारोबार में शामिल किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है। पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर लिया है। वहीं, सोनू राम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular