Featured

बेगूसराय में शादी समारोह में चाकूबाजी, 2 युवक घायल:डीजे पर डांस करने के दौरान हुआ था विवाद।

बेगूसराय में शादी समारोह में चाकूबाजी हुई है। हमले में 2 युवक घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीजे पर डांस को लेकर लड़की पक्ष से विवाद हुआ था। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी की है।

घायल की पहचान छोटू कुमार और प्रेम कुमार के तौर पर हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को गांव में एक लड़की की शादी थी। डीजे की धुन पर लोग डांस कर रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर 2 युवक आपस में भिड़ गए। इस बीच लड़की के रिश्तेदारों ने चाकू से हमला कर दिया। जानलेवा हमले में दोनों घायल हो गए।

परिजनों ने अस्पताल में एडमिट कराया

चाकूबाजी के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल लेकर गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद प्रेम को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि छोटू का इलाज सर्जिकल वार्ड में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *