Featured

छपरा : छपरा में फायरिंग, टहलने के दौरान सिर में सटाकर मारी गोली।

इसके बाद आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी ने बताया कि वह टहलने के लिए निकले थे, तभी टेकनिवास गांव के समीप गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा उन्हें गोली मारी गई है. घटना के कारण उनके द्वारा भूमि विवाद बताया जा रहा है.

वहीं घटना को लेकर परिवार वाले एवं गांव वालों में आक्रोश भी देखा गया. उनका कहना था कि घटना के बाद अभी तक ना तो रिविलगंज थाना और ना ही भगवान बाजार थाना पुलिस पहुंची है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *