सहरसा में भाजपा विधायक ने किया नई सड़क का उद्घाटन।
सहरसा। सहरसा के नया बाज़ार में आज भाजपा विधायक डॉक्टर आलोक रंजन ने एक नई सड़क का उद्घाटन किया। यह सड़क नया बाज़ार चौक से मेन रोड तक बनाई गई है। उद्घाटन के मौके पर विधायक डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि इस सड़क को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत स्वीकृत किया गया था।
उन्होंने कहा कि सड़क के बनने से नया बाज़ार के विकास को गति मिलेगी और लोगों को सीधा लाभ होगा। सड़क निर्माता हनी चौधरी ने बताया कि पहले यह रास्ता कच्चा था, जिससे बारिश में लोगों को काफी परेशानी होती थी।
अब पक्की सड़क बनने से बच्चों का स्कूल जाना और लोगों का अस्पताल पहुंचना आसान हो गया है। उन्होंने इस पहल के लिए सरकार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष साजन शर्मा और अन्य अधिकारीगण के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
