Featuredदरभंगाप्रादेशिक

डायन का आरोप लगाकर महिला से उसकी गोतनी व भैसुर ने की मारपीट।

सोनो थाना क्षेत्र के एक गांव में भरी पंचायत में डायन का आरोप लगाकर महिला को उसकी गोतनी, भैसूर व अन्य लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने पहुंचे पीड़िता के पिता और पति को भी दबंगों ने पीटकर जख्मी कर दिया। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

पीड़िता की गोतनी का बच्चा बीमार रहता था। गोतनी ने पीड़िता पर अपने मायके से भूत-प्रेत लाकर परेशान करने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की। इसी विवाद को लेकर रविवार की शाम गांव में पंचायती बुलाई गई थी। जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावा बुद्धिजीवी भी शामिल हुए थे। भरी पंचायत में पीड़िता पर डायन का आरोप लगाकर बेल्ट से पीटा। बचाने पहुंचे उसके पिता और पति को भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

सोनो थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने कहा कि पीड़ित के द्वारा अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंचायत में महिला पर डायन का आरोप लगाकर मारपीट की घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। हालांकि थाना अध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *