दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिला के मनिगाछी थाना क्षेत्र के एक गांव से ऐसी दरिंदगी की घटना सामने आई है, जिसने बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार कर दिया है. बताया जा रहा है कि 13 वर्षीया किशोरी अपने फुआ के यहां दूसरे गांव में रहकर पढ़ाई करती थी. 15 अप्रैल को पिता अपनी बेटी को बहन के घर से वापस अपने घर ले जा रहा था. घर जाते समय बीच रास्ते में सुनसान जगह देखकर पिता की नीयत खराब हो गयी और अपनी बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला.
पीड़िता की मां ने दर्ज कराया मामला: वहीं पूरे मामले को लेकर पीड़िता की मां थाने पहुंची और आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता की मां के आवेदन के अनुसार उसके पति 15 अप्रैल अपनी बहन के घर से बेटी को लाने पहुंचे थे. इस दौरान सुनसान जगह देखकर उसने अपनी बेटी साथ ही दुष्कर्म किया. इस दौरान बेटी ने काफी विरोध भी किया लेकिन पिता पर कोई असर नहीं पड़ा और उसने घटना को अंजाम दिया.
पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार: वहीं शारीरिक और मानसिक रूप से पीड़ित नाबालिग ने घर पहुंचने पर पूरी घटना की अपबिति अपने मां को बताई. शुरुआत में सामाजिक प्रतिष्ठा के भय से पहले तो उसकी मां असहज हो गई. हालांकि किसी तरह हिम्मत करके पति को सजा दिलाने के लिए 16 अप्रैल को वो अपनी बेटी के साथ थाने पहुंच गई. वहीं जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष के आदेश पर बिना कोई विलंब किए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पिता पर दर्ज है पॉक्सो का मामला: वहीं मनीगाछी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि अरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं जानकारी के अनुसार आरोपी पिता इस तरह की घटना को पहले भी अंजाम दे चुका हैं. 2017 में दिल्ली में रहने के दौरान भी उसने ऐसी ही घटना को अंजाम दिया था. जिसमें लगातार छह साल जेल काटकर कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर घर आया था. दिल्ली में उसके विरुद्ध पॉक्सो के विभिन्न धाराओं में कांड दर्ज है.
“पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है और उसके पिता का भी मेडिकल जांच कराया गया है. वहीं मामले को लेकर पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है.”





