Monday, May 4, 2026
Home'मैं बैठूंगा, तुम उठो, मैं पहले आया...' मंत्री संजय सरावगी के सामने...

‘मैं बैठूंगा, तुम उठो, मैं पहले आया…’ मंत्री संजय सरावगी के सामने कुर्सी पर बैठने को उलझे BJP नेता।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

समस्तीपुर में मंत्री के साथ बैठक में कुर्सी को लेकर हंगामा हुआ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई आपसी उलझन का वीडियो वायरल नगर निगम पार्षदों को कुर्सी नहीं मिलने पर मचा बवाल।

- Advertisement -

 

 

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी समस्तीपुर पहुंचे थे। 24 अप्रैल को मधुबनी में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर नगर निगम पार्षद आपस में उलझ गए। बताया गया कि कुछ कार्यकर्ता कुर्सी पर पहले से ही आकर बैठ गए। नगर निगम पार्षद को कुर्सी नहीं मिला तो मंत्री जी के सामने ही हंगामा करने लगे। काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया गया।

नगर निगम पार्षद को कुर्सी उपलब्ध कराई गई। इस बैठक में रोसड़ा के विधायक और भाजपा के जिलाध्यक्ष नीलम साहनी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। वीडियो में नगर निगम पार्षद कुर्सी को लेकर जमकर हंगामा करते दिख रहे हैं। किसी ने इस वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट: सुमन नारायण मिश्रा

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular