गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के गायक रूपेश कुमार के नेतृत्व में स्वागत के बाद आयोजित कार्यक्रम में इस गेम का शॉर्ट वीडियो भी दिखाया गया। अधिकारियों ने बताया कि ‘खेल के रंग-बिहार के संग’ स्लोगन के साथ आयोजित खेल महाकुंभ में 28 खेलों के देश से साढ़े आठ हजार खिलाड़ी और 15 सौ टेक्निकल स्टाफ भाग लेंगे।
बिहार के 38 जिलों से गुजरेगी मशाल
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मशाल गौरव यात्रा 15 अप्रैल से दो मई तक बिहार के 38 जिलों से गुजरेगी, जो बेगूसराय पहुंची है। हमारा यह लोगो बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खेल भावना का प्रतीक है। इसका नारंगी रंग उत्साह का प्रतीक है तो हरा रंग प्रकृति का।
बिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं खेल भावना का प्रतीक गज-सिंह सशक्त, साहसी और बुद्धिमान खिलाड़ी की भावना का जीवंत स्वरुप है। जिसके डिजाइन में बोधगया का महाबोधि मंदिर और नालंदा विश्वविद्यालय का प्रतीक हमारे ऐतिहासिक और बौद्धिक विरासत के सम्मान को दर्शाता है।
इसमें पर्यावरण संरक्षण, मधुबनी पेंटिंग, बिहार के सांस्कृतिक पहचान छठ, जैव विविधता, न्याय, शक्ति और ऐतिहासिक गौरव के प्रतीक को दर्शाया गया है। जबकि, स्लोगन खेल के रंग-बिहार के संग बिहार के खेल पुनर्जागरण का संकल्प है। जिला खेल पदाधिकारी एश्वर्य कश्यप ने बताया कि पहली बार बिहार खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा है।हमारा जिला बेगूसराय सौभाग्यशाली है कि यहां नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप हो रहा है। जिसमें बॉयज और गर्ल्स की 8-8 टीमें होगी, दोनों वर्ग से 7-7 टीम अन्य राज्य तथा एक-एक टीम बिहार की होगी। बेगूसराय में डीएम के नेतृत्व में लगातार तैयारी चल रही है। इसी क्रम में आज पटना से चला टॉर्च टूर बेगूसराय पहुंचा है।
व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार
यह टॉर्च टूर टीम विभिन्न जिला का भ्रमण कर रही है, लोगों को वीडियो दिखाया जा रहा है। प्रोत्साहित किया जाएगा कि आप भी आइए और मैच देखिए। बेगूसराय जिले में भी व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। हम लोगों को दिखाना है कि बेगूसराय जिला राष्ट्रीय खेल में क्या कर सकता है। अतिथि देवो भव की हमारी जो परंपरा है, उसे फिर से प्रदर्शित करना है।
जिससे बिहार की ब्रांडिंग हो सके और ऐसे खेलों का बार-बार आयोजन करने का मौका मिले। 4 मई को बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में उद्घाटन और 15 में को समापन कार्यक्रम होगा। बेगूसराय में दो जगहों बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम एवं यमुना भगत स्टेडियम खेलगांव बरौनी में मैच होगा। सुबह और शाम में मैच प्रस्तावित है, अभी डिटेल शेड्यूल नहीं आया है।

, गया और भागलपुर में खेल महाकुंभ का लोगो (शुभंकर) पटना से चलकर बेगूसराय पहुंचा। जहां उसका जोरदार स्वागत किया गया।</p><div class=)



