Featured

दरभंगा : दरभंगा एम्स की जमीन देखने पहुंचे जेपी नड्डा, पटना में दलित बस्ती में चाय पी

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा आदि को बड़ी सौगातें देने के लिए भेजा है। दरभंगा पहुंचे जेपी नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दरभंगा के शोभन बाइपास में प्रस्तावित एम्स निर्माण वाली भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री नड्डा के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। सांसद गोपाल जी ठाकुर राज्यसभा सांसद संजय झा डॉ धर्मशील गुप्ता विधायक संजय सरावगी ने फूलों के गुलदस्ता से उनका स्वागत किया। एम्स निर्माण स्थल पर फूलों की बरोश कर जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया गया। जेपी नड्डा ने प्रस्तावित भूमि व जमीन के नक्शे का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एम्स के डायरेक्टर डॉ माधवानंद कार को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए है। करीब 15 से 20 मिनट तक भूमि का निरीक्षण करने के बाद वे दरभंगा के डीएमसीएच परिसर में बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घटान करने निकल पड़े।
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे हैं। यहां वह नए भवनों के निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने पीएमसीएच आने की घोषणा शुक्रवार को ही की थी। आज अपने तय समय पर वह अस्पताल पहुंचे गए। इस वक्त वह वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी और विधानसभा स्पीकर नंद किशोर यादव भी मौजूद हैं।

दलित बस्ती में चलाया सदस्यता अभियान
तख्त श्री हरमंदिर साहिब में हाजिरी लगाने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री खाजेकला घाट के पास एक दलित बस्ती में पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया। उन्होंने 25 लोगों को भाजपा की सदस्यता भी दिलवाई। इसके बाद उन्होंने दलित कार्यकर्ता के घर चाय पी। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे।

गुरु के दरबार में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा।
तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका और अरदास की। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे।

दरभंगा एम्स की जमीन देखने पहुंचे जेपी नड्डा, पटना में दलित बस्ती में चाय पी
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। दूसरे दिन वह पटना के तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु के दरबार में मत्था टेका। इसके बाद खाजेकला घाट के पास दलित बस्ती में पहुंचेंगे। यहां सदस्यता अभियान चलाएंगे। इसके बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाएंगे। यहां नए भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। पटना में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जेपी नड्डा दरभंगा जाएंगे। यहां पर दरभंग एम्स के लिए बिहार सरकार की ओर से दी गई जमीन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुजफ्फरपुर जाएंगे। यहां सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *