Featured

डीएम ने दिल्ली मोड़ बस स्टैंड में चल रहे कार्यों का किये निरीक्षण

 

 

दरभंगा, 29 जुलाई 2026 :-

श्री कौशल कुमार जिलाधिकारी, दरभंगा द्वारा आज दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पर चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बुडको के परियोजना निदेशक को बस स्टैंड निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र कराने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बस स्टैंड भवन निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार गौरव, अभय कुमार परियोजना निदेशक बुडको, अभियंता गण एवं संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *