Saturday, May 2, 2026
Homeबेगूसराय में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, मंदिर के पास फेंका शव।

बेगूसराय में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, मंदिर के पास फेंका शव।

- Advertisement -

परिजनों में मचा कोहराम

घटना के बाद लोगों ने सड़क जामकर जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लोगों ने सूचना देने वाले को पकड़ लिया था। नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर ले जाने का प्रयास किया, इस दौरान भीड़ ने उसे पुलिस गाड़ी से खींचने का प्रयास किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। घटना के बाद परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है, वहीं लोगों में काफी आक्रोश है।

5 लोगों ने पीट-पीटकर की हत्या

मृतक के पड़ोसी चाचा अजय महतो ने बताया कि, सूचना मिली कि मनोकामना मंदिर के समीप प्रवीण की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया गया है। प्रवीण को गांव के ही दबंग गोपाल महतो काम करने के लिए बुलाकर ले गया और काम नहीं करने पर उसकी बेहरमी से पिटाई कर दी। मौत से पहले उसने बहन को सभी आरोपी का नाम बताया और कहा कि लोहे के रॉड और लाठी-डंडे से मारा गया है। गोपाल, चंदन, रंजन, गोलू और नीरज आदि ने मिलकर पीट-पीट कर हत्या कर दिया है। उन्होंने बताया कि, ये सब प्रवीण को रात में बाउंड्री करने के लिए एक दिन पहले भी बुलाया था, प्रवीण नहीं गया तो फिर आज एक लड़का बुलाकर ले गया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

- Advertisement -

सदर वन डीएसपी का बयान

घटना को लेकर सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि, प्रवीण कुमार की हत्या उनके मोहल्ले के लोगों द्वारा ही पीट-पीट कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में करण कुमार नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस टीम पर हमले जैसी कोई बात नहीं है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular