Featured

बिहार : बिहार के 19 जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना:अब तक 27% कम वर्षा; 35 डिग्री के पार पहुंचा कई शहरों का तापमान

बिहार के 19 जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत नहीं हो रहा है, जिसका असर प्रदेश पर पड़ रहा है।

विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे में उत्तर बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हाेने की उम्मीद है। जबकि पटना समेत दक्षिण बिहार में एक-दाे जगहों पर हल्की बारिश हाे सकती है।

बारिश नहीं होने से प्रदेश के कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना है।धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार

पूर्वी बिहार के ऊपर जाे साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना था वो उत्तर-पूर्वी असम की ओर शिफ्ट हाे गया है। वहीं एक टर्फ लाइन जेसलमर, अजमेर, गुना, पूर्वी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से होकर बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रहा है। साथ ही अरब सागर से आ रही पछुआ हवा बंगाल की खाड़ी से होते हुए बिहार के तराई जिलाें की ओर आ गई है। इन हलचल की वजह से मानसून की रफ्तार कम हुई है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार राज्य में चल रही हवा भी मानसून को लेकर अनुकूल नहीं है। इसके चलते पिछले एक हफ्ते में बारिश में कुछ कमी आई है।

बगहा में नेपाल बस हादसे के लापता लोगों को ढूंढने में जुटी एनडीआरएफ

12 जुलाई को नेपाल के त्रिशूली नदी में दो बस गिरी था। जिसमें 7 भारतीय समेत, कुल 62 लोग गायब हुए थे। अब तक रेस्क्यू ऑपरेशन में 23 लोग मिले हैं, जिसमें 17 लोग भारतीय सीमा में पाए गए। ऐसे में और शवों के भारतीय सीमा पर मिलने की आशंका है।

इसी वजह से बगहा में नेपाल प्रशासन की मदद में भारतीय की एनडीआरएफ की टीम जुटी है। जो तराई वाले इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *