दरभंगा जिले के सिंघवारा में एक महिला ने अपने पति के बड़े भाई पर अश्लील हरकत करने के आरोप में प्राथमिक की दर्ज कराई है महिला ने आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्ति नशे में मेरे कमरे में घुस गया और मेरे साथ गंदी हरकतें करने लगा और मना करने पर मुझे जान से मारने की धमकी भी दे डाली।
जानकारी के मुताबिक, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के अज्ञासपुर गांव मे मो सुबैद राईन जो की दिव्यांग है। उनकी पत्नी हलीमा खातुन के साथ उसके बड़े भाई ने अश्लील हरकत की। इस मामले मे हलीमा खातुन ने सिंहवाड़ा थाना मे मो उबैद पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि मेरे पति दिव्यांग है तथा वो बाहर शहर रहकर काम-धंधा करते है। मैं घर पर अपने बच्चे के साथ अकेली रहती हूं। 22 सितंबर की रात में मेरा भैसुर दारू पीकर नशे कि हालत में मेरे कमरे में घुस आया और गलत नियत मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगा। मैं चिल्लाने का प्रयास की तो मेरा मुँह एवं गला चाप कर जान से मारने का प्रयास करने लगा।
आगे महिला ने आवेदन में कहा है कि मैं किसी तरह उससे बचकर भागने लगी तो पीछे से मेरा बाल पकड़कर मुझे जमीन पर पटक दिया और गंदी-गंदी गाली देते हुए मुझे लात, पैर, मुक्का से मारने लगा। मैं हल्ला करते हुए भैसुर को धक्का मार कर बच्चा सहित घर से भागी और ग्रामीण मुखिया के शरण में चली गयी।




