चाकू गोदकर युवक की हत्या
अंबालाःहरियाणा के अंबाला के खोजकीपुर गांव में अपने दोस्तों संग खड़े अजीत नगर निवासी 19 वर्षीय हार्दिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद महेश नगर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच में जुट गई है. पुलिस ने शव को मोर्चुरी में रखवा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषत कियाः मृतक के दोस्त ऋषभ ने बताया कि अंबाला के खोजकीपुर गांव में अपने दोस्तों संग खड़े अजीत नगर निवासी 19 वर्षीय हार्दिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. युवक की कमर और पेट पर चाकू से दो बार वार किए गया है. खून से लथपथ हालत में हार्दिक को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
अंबाला में चाकू गोदकर बिहार के युवक की हत्या
छेड़खानी का विरोध करना हार्दिक को पड़ा महंगाःऋषभ ने बताया कि हार्दिक के दोस्त की बहन को हमलावर तंग करते थे. हार्दिक ने इसका विरोध किया था. हार्दिक अपने दोस्तों के संग खोजकीपुर के मैदान में खड़ा था. इसी बीच युवक ने तैश में आकर अपने दोस्तों को बुलाया. इसके बाद एक ऑटो में सवार होकर 10 की संख्या में युवक मौके पर पहुंचे.ऑटो से उतरते ही युवकों ने हार्दिक पर चाकू से हमला कर दिया.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारीः सूचना मिलने पर महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को मोर्चुरी में रखवा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. आज फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा. जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मृत युवक बिहार का रहने वाला है. इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है.





