Featured

शोभायात्रा पर चप्पे-चप्पे पर तैनाती प्रशासन अलर्ट।

प्रशासन अलर्ट, शोभायात्रा पर चप्पे-चप्पे पर तैनाती रामनवमी के अवसर पर एसडीओ बीरेंद्र कुमार और डीएसपी विपल्व कुमार ने 6 अप्रैल को शांति समिति की बैठक की। प्रशासन ने आयोजकों को शोभा यात्रा का समय और रूट चार्ट निर्धारित किया। सभी शोभायात्राओं की।

प्रशासन अलर्ट, शोभायात्रा पर चप्पे-चप्पे पर तैनाती  रामनवमी को लेकर एसडीओ बीरेंद्र कुमार ,डीएसपी विपल्व कुमार, बीडीओ राजीव रंजन ने 6 अप्रैल को रामनवमी को लेकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभन्नि अखाड़ा कमेटियों पर जाकर शांति समिति की बैठक किया। उन्होने कहा कि रामनवमी को लेकर प्रशासन पूर्णता सतर्क है।

 

पूरे प्रखंड के सभी आयोजकों को शोभा यात्रा एवं जुलूस निकालने के लिए समय एवं रूट चार्ट नर्धिारित किया गया है। सभी शोभायात्रा की वीडियोग्राफी की जाएगी । रामनवमी पर डीजे पूर्णता प्रतिबंधित है। प्रशासन के द्वारा मजिस्ट्रेट युक्त पुलिस दल की तैनाती हर सेक्टर के अनुसार किया गया है । अनुमंडल प्रशासन रामनवमी के अवसर पर स्वयं निगरानी करेगा। किसी प्रकार का विवादित झांकी एवं भड़काऊ गाना एवं धारदार हथियार लेकर जुलूस में आना गैरकानूनी होगा। कानून के नियम का पालन करना आयोजकों की जिम्मेवारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *