जदयू छोड़ जनसुराज का थामा दामन, समस्तीपुर से मिला टिकट:डॉक्टर मनोज कुमार बोले- JDU राजा-रानी की पार्टी, कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं।
पत्रकारों से बातचीत करते जनसुरज प्रत्याशी डॉ मनोज कुमार। पत्रकारों से बातचीत करते जनसुरज प्रत्याशी डॉ मनोज कुमार। समस्तीपुर में जदयू से प्रबल टिकट के दावेदार डॉक्टर मनोज कुमार ने जदयू का साथ छोड़ दिया। इन्होंने जनसुराज का दामन थाम लिया। समस्तीपुर से जनसुराज ने इन्हें प्रत्याशी भी घोषित किया है।
जन सुराज से सिंबल मिलने के बाद डॉक्टर मनोज कुमार समस्तीपुर पहुंचे। ये एमबीबीएस कर चुके हैं। लंबे समय से समस्तीपुर में सेवा दे रहे हैं। पीएमसीएच में भी काफी दिनों तक पदस्थापित रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि जदयू राजा-रानी की पार्टी है। यहां पर कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। कार्यकर्ताओं को सिर्फ प्रजा के रूप में देखा जाता है। उन्हें अपमानित किया जाता है। जन सुराज के प्रशांत किशोर ने उन्हें बुलाकर टिकट दिया है।
जन सुराज प्रशांत किशोर के विजन पर काम कर रही है, जिस तरह से उन्होंने विकास को लेकर योजना बनाई है । सरकार बनने के बाद इसका लाभ हर लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से समस्तीपुर का इलाका बाढ प्रभावित है इलाके के लोग प्रदेशों में जाकर नौकरी करते हैं। शिक्षा का स्तर काफी गिर चुका है । स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा चुकी है। इन सभी क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा। संवाददाता सम्मेलन में डॉक्टर मनोज कुमार।
होगा सत्ता का परिवर्तन पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में परिवर्तन की लहर चल रही है। जनसुरज अपने मिशन में कामयाब होगी। बिहार में नई सरकार नई सोच के साथ बनेगी। जिसमें युवाओं के अलावा किसान, महिलाएं सभी वर्गों के विकास को लेकर योजना बनाई गई है सरकार बनने पर उसे सरजमीं पर उतर जाएगा। संवाददाता सम्मेलन के दौरान जन सुराज के वरीय नेता अमित कुमार गुंजन आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
