Featured

बिहार में प्रचंड गर्मी की एंट्री, तापमान में तेजी से हो रही बढ़ोतरी, देखिए IMD की वेदर रिपोर्ट।

बिहार के मौसम में बदलाव और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को अब गर्मी सताने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने का अनुमान है.

 

पटना: बिहार का मौसम तेजी से बदल रहा है. लोगों को अब गर्मी का सामना करना पड़ा रहा है. राज्य में प्रचंड गर्मी की एंट्री हो गई है. तापमान में इजाफा और दिन में तेज धूप होने के कारण बिहारवासियों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में मुश्किल होने लगा है. बढ़ती गर्मी की वजह से अब तो लोगों के घरों में पंखे के साथ-साथ कूलर और एसी का बटन भी ऑन होने लगा है. मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की है. आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जताया जा रहा है ।

तापमान में बदलाव
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है. इसके बाद अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. वहीं, अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई भागों के न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

अधिकतम-न्यूनतम तापमान
आज 26 मार्च, दिन मंगलवार को राज्य के अधिकांश जिलों का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आसमान साफ रहने के साथ तेज धूप निकलेगी, जिससे लोगों को अधिक गर्मी का अहसास होगा. आज राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के मध्य होने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *