बिहार: बात-बात पर शक करती थी पत्नी… पेचकस और पिलास से ‘टाइट’ करने लगा पति, लगे 70 टांके
एक साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला प्रीति की शादी पिछले साल पांडेय पट्टी निवासी रवि चौधरी से हुई थी। प्रीति के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रीति जब गर्भवती हुई तो कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद वह सिमरी थाना क्षेत्र के नगरपुरा गांव में अपनी मौसी के यहां चली गई थी। मंगलवार को उसका पति रवि उसे वापस ले आया था। घर आते ही रवि ने प्रीति को कमरे में बंद कर दिया और उस पर चाकू, पेचकस और पिलास से हमला कर दिया।
पुलिसिया पूछताछ में रवि ने बताया कि मैं बाहर जाता हूं तो परेशान करती है, काफी पूछताछ करती और खुद कहीं जाती है तो बताती भी नहीं है इसी को लेकर गुस्से में आकर उसके ऊपर हमला कर दिया। रवि ने आगे बताया कि बेवजह पत्नी के द्वारा शक किए जाने को लेकर वह नाराज रहा करता था। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वो थोड़ा सनकी टाइप का लग रहा है। फिलहाल जांच कर रही है।
