Featuredदरभंगा

किर्गिस्तान में फंसा दरभंगा सहित बिहार के अन्य जिलों का मजदूर, परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल।

किर्गिस्तान में आठ महीना पहले मजदूरी करने गये बिहार के 30 मजदूर वहां फंस गए हैं। वे भारत सरकार से वतन वापसी की व्यवस्था करने की गुहार लगा रहे हैं।

इन 30 मजदूरों में सिंहवाड़ा प्रखंड के बिरदीपुर का सुनील राम भी है। विदेश में बेटे को बेबस देख सुनील के पिता अर्जुन राम व मां बनारसी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुनील के पिता राजमिस्त्रत्त्ी का काम कर बेटे छोटे अनिल राम व बेटी सहित पूरे परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।

सुनील की पत्नी अंकिता देवी अपने डेढ़ वर्ष के पुत्र एवं दुधमुही बच्ची को गोद में लेकर बिलखते हुए पति के आने का इंतजार कर रही है। अंकिता ने बताया कि जैसे-तैसे कर्ज लेकर उसके पति सुनील आठ माह पूर्व किर्गिस्तान गए थे।

वहां वे एक टेक्सटाइल कंपनी में मजदूरी कर रहे थे। अंकिता ने कहा कि वहां बिहार के शिवहर व मधुबनी सहित अन्य जिलों के 30 मजदूर काम करते हैं। सुनील ने अभी तक टिकट के लिए लिये गए कर्ज का पैसा भी नहीं भेजा था कि वहां विवाद शुरू हो गया।

सुनील ने अपने पिता अर्जुन राम को फोन पर बताया था कि उसी कंपनी में पाकिस्तान व बांग्लादेश के मजदूर भी काम करते हैं। उसने कहा था कि सब काम अच्छे से चल रहा था। इसी बीच किर्गिस्तान की ही एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में विवाद शुरू हो गया।

इसके बाद बाहरी मजदूरों के साथ मारपीट शुरू हो गई। स्थिति ऐसी हो गई है कि सभी यहां से घर लौटना चाह रहे हैं। सुनील ने अपने परिवार को बताया है कि उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।

उसने कहा है कि पाकिस्तान के सभी मजदूर अपने वतन लौट गए हैं, जबकि बिहार के लोगों की स्थिति विकट बनी हुई है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर रविवार की सुबह भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र पासवान, देवेंद्र चौधरी, रामबाबू साह, अभिषेक कुमार आदि पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा

दिलाया। सुरेंद्र पासवान ने बताया कि सुनील दरभंगा जिले से अकेला मजदूर है। वहां सीतामढ़ी और चम्पारण जिले के भी कई मजदूर फंसे हैं। भाकपा माले टीम के सदस्यों ने बताया कि वे जल्द ही पीड़ित परिवार के साथ डीएम से मिलकर भारतीय मजदूरों की घर वापसी की व्यवस्था करने का आग्रह करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *