दरभंगा : जिला मंडल कारा में एक गृहरक्षक की मौत हार्टअटैक के कारण हो गई।
मृतक खगड़िया जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के परबत्ता गांव निवासी विभीषण गुप्ता (40) है। जो गृहरक्षक के तौर पर दरभंगा मंडल कारा में तैनात थे।
ड्यूटी के दौरान रविवार शाम छह बजे यकायक उन्हें हार्ट अटैक का दौरा पड़ा।
जिसके बाद सहकर्मियों ने उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई है।




