Featured

मीनी विवाद में शिक्षक की गोली मारकर हत्या:सहरसा में स्कूल से लौटते समय मारी गोली।

सहरसा में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बरहशेर पंचायत के बेला बगरौली गांव निवासी रविन्द्र कुमार उर्फ रामकुमार (45) के रूप में हुई है।

अज्ञात बदमाशों ने सीने में मारी गोली

घटना बिहरा थाना क्षेत्र की है। रविन्द्र कुमार उर्फ राजकुमार मध्य विद्यालय सिसई में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को बिहार दिवस के मौके पर वे स्कूल गए थे। छुट्टी के बाद वे बाइक से अपने पैतृक गांव आए। वह पिता से मुलाकात कर सहरसा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी।

आसपास मौजूद लोगों ने घायल शिक्षक को फौरन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वे अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मृतक के पिता चुलाय पासवान ने बताया कि पड़ोसियों और रिश्तेदारों से जमीनी विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विवाद की वजह से अपराधियों ने रेकी कर हत्या की है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने पुष्टि किया कि यह घटना जमीनी विवाद से जुड़ी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। साथ ही सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *