Featured

तेजस्वी यादव इफ्तार पार्टी में लगे रह गए, इधर मच गई लूट; दरभंगा में वैन से खाना उठाकर ले गए लोग।

तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी जहां विवादों में हैं, वहीं दूसरा मामला ये सामने आया है कि इस कार्यक्रम में खाने को लेकर लूट मच गई थी। अब तक राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद की तरफ से दावत-ए इफ्तार का आयोजन पटना में राबड़ी आवास पर होता आया है, लेकिन चुनावी माहौल के बीच पार्टी ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जाकर इफ्तार पार्टी रख रही है। खासकर मिथिलाचंल पर इस बार राजद का फोकस है, जहां पिछले दिन इफ्तार पार्टी में खुद तेजस्वी यादव शामिल हुए। हालांकि इस कार्यक्रम में खाने को लेकर लूट मच गई।

तस्वीरों में तेजस्वी यादव को इफ्तार पार्टी के कार्यक्रम में कुछ लोगों के बीच बैठे देखा गया, लेकिन उनकी मौजदूगी में ही दूसरी तरफ खाना लूटने के लिए भीड़ धक्कामुक्की कर रही थी। एक वाहन में खाना रखा था, जिसके ऊपर लोग चढ़ गए। भीड़ ने वाहन को चारों तरफ से घेर लिया और जिसे जहां से जगह मिली, वो वहीं से गाड़ी में कूद पड़ा। तस्वीरों में एक युवक को पैक खाना ले जाते हुए देखा गया। खाली हो चुके डिब्बे को गाड़ी से ही भीड़ पर फेंक दिया गया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *