Featured

मधुबनी : मधुबनी रोटी बैंक एवं महिला विकास मंच व क्रीब्स अस्पताल ने संयुक्त रूप से रक्तदान एवं निशुल्क मेडिकल शिविर का किया आयोजन

‘सबसे बड़ा दान रक्तदान’

वहीं, कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अतिथियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में प्रशासन एवं युवाओं के द्वारा रक्तदान करना मानवता के परिचय को बढ़ाना है. यह एक ऐसा दान है, जिसका कोई मूल्य नहीं होता है. आपका रक्त दूसरे की शरीर में नई जिंदगी बनकर दौड़ता है. मानवता का सबसे बड़ा दान रक्तदान है. आप अपने शरीर से खून देकर दूसरे की जिंदगी बचाते है, क्योंकि खून को बनाया नहीं जा सकता है. आपका खून दूसरे को जिंदगी देने के साथ ही उनके शरीर में दौड़ता है.

निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन

उन्होंने रक्तदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हर 3 महीने पर एक स्वस्थ आदमी अपना रक्तदान कर सकता है. रक्तदान करने वाले दाता को शारीरिक रूप से कई फायदे है. सीमावर्ती क्षेत्र में जब भी किसी को राहत की जरूरी होती है, तो संगठन के माध्यम से उन्हें अविलंब डॉक्टर मुहैया कराया जाता है. अतिथियों ने सीमावर्ती क्षेत्र में निशुल्क मेडिकल जांच शिविर की तारीफ करते हुए कहा कि इस छोटे से शहर में निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन अभी के समय में अमृत की तरह है.

60 लोगों ने किया रक्तदान

इस शिविर में भाग ले रहे मेडिसिन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, महिला डॉक्टर, आंख रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ के द्वारा निशुल्क मेडिकल कैंप से सैकड़ों लोगों को इलाज कर उचित परामर्श दिया गया. इस कार्यक्रम के तहत रक्तदान करें, आपका दान जरूरतमंद के शरीर में रक्त बनके दौड़ेगा. इस मुहिम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान में भाग लेकर 60 से अधिक लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया. दाताओं द्वारा दिए गए रक्त को मधुबनी के सरकारी सदर अस्पताल में भेजा जाता है.

मरीजों की कर रहे सेवा

जहां से सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड जारी किया जाता है. वही रोटी बैंक जयनगर के द्वारा क्रिब्स हॉस्पिटल के साथ मिलकर लगभग 200 से ज्यादा मरीजों का निशुल्क मेडिकल जांच कर परामर्श दिया जा रहा है. साथ ही निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया. शिविर में क्रिब्स के प्रबंधक रोशन झा, रोटी बैंक एवं महिला विकास मंच के दर्जनों सदस्य सुबह से इस शिविर में भाग लेकर मरीजों की सेवा कर रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *