Featured

समस्तीपुर में हार्ट अटैक से हवलदार की मौत:नहाने के दौरान बिगड़ी तबीयत।

समस्तीपुर पुलिस लाइन में बुधवार सुबह एक पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मी द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिसकर्मी की पहचान हवलदार सैयद समीम के रूप में की गई है। वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे। सहकर्मियों की घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी है। डॉक्टर का कहना है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है।

सदर अस्पताल में घटना के संबंध में सहकर्मियों ने बताया कि सुबह वह ड्यूटी पर जाने से पहले स्नान करने गए थे। वहीं उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत की और फिर वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़े। तत्काल उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने जिले के विभिन्न थानों में ड्यूटी की है। इन दिनों वह पुलिस केंद्र में थे। करीब 2 महीने बाद वह रिटायर होने वाले थे। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों के बीच शोक की लहर दौड़ उठी। घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी सेमत बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

क्या बोली पुलिस

ASP संजय पांडे ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। शाम तक परिवार के लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। डॉक्टर के अनुसार हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आ रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *