Saturday, May 2, 2026
Homeपंजाब में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट, दरभंगा के एक स्टूडेंट ने...

पंजाब में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट, दरभंगा के एक स्टूडेंट ने वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दरभंगा: पंजाब के भटिंडा स्थित गुरु काशी यूनिवर्सिटी में स्थानीय छात्रों और लोगों द्वारा बिहार के छात्रों के साथ मारपीट की खबर के बाद वहां पढ़ाई कर रहे बिहार के छात्र के परिजन काफी डरे-सहमे हुए हैं. इसी बीच दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बहुआरा बुजुर्ग निवासी और गुरु काशी यूनिवर्सिटी का छात्र मोहम्मद अंजार ने अपने परिजनों को वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है.

- Advertisement -

 

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी डरे सहमे हुए हैं और वह लगातार सरकार से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं. हालांकि, परिजन बिहार सरकार द्वारा तत्काल की गई पहल से खुश हैं और उन्होंने कहा कि सरकार की पहल के बाद कल से वहां शांति बनी हुई है. साथ ही घटना में शामिल स्थानीय उपद्रवियों की गिरफ्तारी भी हुई है.

 

वहीं, छात्र मो. अंजार ने वीडियो जारी कर बताया कि स्थानीय छात्र और स्थानीय लोग करीब एक सप्ताह से बिहारी छात्रों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं. सभी तलवार लेकर परिसर में घुस जाते हैं और सिक्योरिटी गार्ड वाले जो हैं, वह कुछ भी सुरक्षा नहीं कर रहे हैं. प्रशासन भी उन्हीं का साथ देती है. मैं जमुना हॉस्टल में रहता हूं. इसके ग्राउंड फ्लोर में उपद्रवी आया और कई लोगों का सिर फोड़ कर चला गया. अन्य हॉस्टलों में छात्रों के साथ मारपीट की गई है. इस बीच हम लोग अंदर हॉस्टल में फंसे हुए हैं.

​ इस बाबत छात्र के भाई मोहम्मद सोहराब ने बताया कि मेरा छोटा भाई उस यूनिवर्सिटी का छात्र है.

 

पता चला है कि वहां के स्थानीय लोग यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसकर बिहार के छात्रों के साथ मारपीट कर रहे हैं. इसके बाद हम लोग काफी परेशान हैं. भाई से बात हुई थी, वह भी काफी डरा हुआ है. इसके बाद से घर में किसी को खाना-पीना अच्छा नहीं लग रहा है. बिहार सरकार इन बातों को संज्ञान में ले. कल की बात है, जिस हॉस्टल में मेरा भाई रहता है, वहां घुस कर स्थानीय लोगों ने बिहार के छात्रों के साथ मारपीट किया.

 

मालूम हुआ है कि इसमें दरभंगा के दो छात्र का सिर फट गया है. भाई बता रहा था कि सौ, दो सौ की संख्या में लोग घूसते हैं और बिहार के छात्रों के साथ मारपीट कर रहे हैं. वहीं, छात्र के बड़े भाई ने कहा कि मेरा छोटा भाई करीब 2 साल से गुरु काशी कॉलेज पंजाब में पढ़ाई कर रहा था. पिछले 5 दिनों से बिहार और पंजाबी छात्रों के बीच में कुछ मामला चल रहा था, जिसमें कई बिहारी छात्र घायल हुए हैं. जिसका फोटो और वीडियो मेरे पास आया है.

मेरा भाई भी घबराया हुआ था. हम लोग भी काफी घबराए हुए थे. वहां पर स्थानीय प्रशासन से बिहार के छात्र जब गुहार लगाने जा रहे थे, तो उन्हीं लोगों को पकड़ कर अंदर कर दिया जाता था. कल पूरे दिन स्थानीय लोग छात्रावास कैंपस में घुसकर मारपीट करते रहे. इसके बाद बिहारी छात्रों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री को ईमेल के जरिए इसकी सूचना दिया कि हम लोग कॉलेज में सेफ नहीं है.

गांव की आग ने सब कुछ जलाकर किया खाक इसके बाद वहां की डीजीपी से बात की गई और पूरे मामले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटा लिया गया.

 

घटना में वहां के स्थानीय शामिल 15 से 20 छात्रों को भी पुलिस द्वारा पकड़ा गया है. वहीं, छात्र के चाचा ने कहा कि इस मामले पर बिहार सरकार ने संज्ञान लिया है और वहां उपद्रव में शामिल स्थानीय छात्रों की गिरफ्तारी हो रही है. मेरा भतीजा 2 साल से वहां पढ़ाई कर रहा है. इसी बीच खबर मिली थी कि वहां बिहारी छात्रों के साथ मारपीट हुई है.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular