बिहार के मधुबनी में धू-धूकर जला नमक लदा ट्रक।
ड्राइवर की जान कैसे बची सड़क से जाने वाले वाहन दहशत में आ गए। कुछ लोग वीडियो बनाने लगे तो कुछ लोग फोटो खींचने लगे। तत्काल पुलिस को सूचना भी दी गई। पुलिस ने अग्निशमन विभाग एवं एनएचएआई को सूचना दी।
बिहार के मधुबनी में धू-धूकर जला नमक लदा ट्रक, ड्राइवर की जान कैसे बची बिहार के मधुबनी में रविवार की सुबह अचानक एक ट्रक में आग लग गई। भैरव स्थान थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर पैटघाट ओवर ब्रिज के समीप पास हादसा हुआ। ट्रक धू धू कर जलने लगा। इंजन के समीप तेज धुआं और आग की लपटें निकलने लगा। सड़क से जाने वाले वाहन दहशत में आ गए। कुछ लोग वीडियो बनाने लगे तो कुछ लोग फोटो खींचने लगे।
तत्काल पुलिस को सूचना भी दी गई। पुलिस ने अग्निशमन विभाग एवं एनएचएआई को सूचना दी। अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव ने त्वरित गति से वाहन भेजा। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती तब तक ट्रक का इंजन पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। बॉडी में नमक की कुछ बोरियां लदी हुई थीं। भैरव स्थान थाना के गस्ती पदाधिकारी एसआई शुभम कुमार ने बताया कि ट्रक का चालक अपनी गाड़ी को एनएच के किनारे खड़ी कर भाग गया है।
आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट से इंजन में आग लगी होगी। ट्रक के मालिक पटना के हैं, उनको सूचना दे दी गई है। थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आग गलने के कारणों की तलाश की जा रही है। गाड़ी छोड़कर भाग निकले ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें:चुनावी साल में इफ्तार की सियासत, नीतीश दे रहे पार्टी; तेजस्वी को भी न्योता मिली जानकारी के अनुसार ट्रक नमक का बोरा लेकर आया था।
दरभंगा एवं मधुबनी में नमक का बोरा अनलोड करने के बाद फुलपरास की तरफ गाड़ी जा रही थी। तभी रास्ते में एनएच 27 पर पैटघाट के पास यह हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार इस घटना में जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है। यातायात परिचालन भी सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है। ट्रक मालिक के आने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दिया है।
