Featuredदरभंगा

खराब मौसम का असर लगातार हवाई सेवा दरभंगा एयरपोर्ट से बाधित।

खराब मौसम का असर लगातार हवाई सेवा पर पड़ रहा है। दरभंगा एयरपोर्ट पर गुरुवार को भी खराब मौसम के कारण दो फ्लाइट कैंसिल रही। वहीं एक को पटना डायवर्ट कर दिया गया।

मुंबई से 03.10 बजे दरभंगा आने वाली एसजी 115 नंबर की फ्लाइट को लो विजिबिलिटी के कारण पटना डायवर्ट कर दिया गया।

यह फ्लाइट शाम करीब चार बजे पटना पहुंची। इस विमान में 183 यात्री और सात क्रू मेंबर थे। पटना पहुंचने के बाद अपने-अपने साधन से 180 यात्री दरभंगा चले गए।

एयरलाइंस ने सभी यात्रियों को मुंबई लौटने का विकल्प दिया था। यात्रियों को शुक्रवार को मुंबई से दरभंगा भेजने की बात विमानन कंपनी की ओर से कही गई थी।

इसके बाद इसी फ्लाइट से मुंबई से आए तीन यात्री शाम 5.35 बजे मुंबई लौट गए। वहीं, नयी दिल्ली से 03.55 बजे दरभंगा आने वाली एसजी

8495 नंबर की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। फलस्वरूप दरभंगा से भी एसजी 8496 नंबर से नयी दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रवाना नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *